आंखों का चेकअप कैंप 30 को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मां भगवती क्लब, दंडी स्वामी चौंक द्वारा दानी सज्जनों व पुनर्जोत आई बैंक सोसायटी के सहयोग से क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का की अध्यक्षता में स्व. हनी सिक्का की याद में आंखों व दांतों का फ्री चैकअप कैंप स्वतंत्र पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल स्वतंत्र नगर, बस्ती जोधेवाल में 30 जनवरी को लगाया जा रहा है। अविनाश
सिक्का ने बताया कि स्व. हनी सिक्का की याद में हर माह अलग अलग स्थानों पर मैडीकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मरीजों का चैकअप कर उन्हें दवाइयां फ्री दी जाएगी।