भगवान महावीर सेवा संस्थान ने लगाया कैंप
लुधियाना - भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा हरगोबिंद नगर में गुप्ता क्लिनिक में डॉ. प्राण नाथ गुप्ता की देखरेख में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें फेंफडों की जांच आधुनिक मशीन ्विटैलोग्राफ से की गई। इसके साथ ही मरीजों के टेस्ट कर फ्री दवाइयां दी गई। इसके साथ ही जनरल चेकअप कैंप भी लगाया गया। डॉ. गुप्ता ने फेंफड़ों की बीमारी के कहा कि मरीजों को बार बार खांसी आना, सांस फूलना, छाती में जकडऩ, सांस के साथ छाती में आवाज आना इस बीमारी के लक्षण है। इस कैंप में लगभग 150 मरीजों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर संस्थान के उपप्रधान राजेश जैन, मंत्री कुलदीप जैन, सहमंत्री सुनील गुप्ता, रमा जैन, रिंकी, मीनू, अनीता रानी, पूनम गुप्ता, शाइनिंग स्कूल की प्रिंसिपल पूनम गुप्ता आदि मौजूद थे।