- Hindi News
- सीएम करेंगे लुधियाना के स्कूल्स का विजिट
सीएम करेंगे लुधियाना के स्कूल्स का विजिट
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर में चार बड़े गवर्नमेंट स्कूल में एक फरवरी को सीएम परकाश सिंह बादल खुद विजिट करेंगे और उन स्कूलों की इमारत से लेकर स्टूडेंट्स को मिलने वाली प्रत्येक सुविधा का जायजा लेंगे। जिससे इन स्कूलों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। सीएम एक फरवरी को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल खुर्द का दौरा करेंगे। इस बारे में सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जब गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम लुधियाना आए थे तो उन्होंने इन स्कूलों के बारे में उन से चर्चा की थी कि यहां पर स्टूडेंट्स हैं और इनकी इमारत ठीक नहीं है। जिस पर सीएम ने खुद इन स्कूलों का विजिट करने की इच्छा जाहिर की थी। एक फरवरी को सीएम लुधियाना की राहों रोड चुंगी पर शुरू हो रहे इस्लामिया स्कूल का नींव पत्थर रखने आ रहे हैं। इसके बाद वह इन चारों स्कूलों में जाएंगे और उनकी हालत का जायजा लेंगे।