पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलआईजी डेवलेपमेंट ट्रस्ट ने किया राशन वितरित

एलआईजी डेवलेपमेंट ट्रस्ट ने किया राशन वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एल आई जी डवलपमेंट ट्रस्ट के प्रधान रविन्दर पाल सिंह राजा की अध्यक्षता में सेक्टर 32 एल आई जी कालोनी में राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इलाके के सभी गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि युवा वर्ग को आगे बढ़कर राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए ओर भ्रष्ट नेताओं को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए तभी एक आदर्श समाज का निर्माण हो पाएगा। इस दौरान न्यू शेरे पंजाब वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। इस अवसर पर चाहत एंड पार्टी और अमित पटाका एंड पार्टी के कलाकारों ने गीत गाए। । दिल्ली से आयी मशहूर कलाकार काजल शर्मा ने लोक गीतों द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर शेरे पंजाब ट्रस्ट एवं एल आई जी डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रधान रविंदर पाल सिंह राजा, पार्षद गुरप्रीत सिंह खुराना, शम्मी सूद , सतीश,हरजीत सिंह ,पवन कुमार राजकुमार ग्यास पुरिया ,राम लाल अग्रवाल,चमन लवली, सर्वजीत सिंह, गोल्डी अनेजा ,राजेश गाबा ,सरबजीत सिंह , पवनदीप मदान ,जतिंदर पाल,रजनीश कोहली,डी एन यादव,हरप्रीत गुलाटी, प्रदीप सुशील कुमार सुरेंदर अरोड़ा आदि मौजूद थे।