10 विकेट से जीता केवीएम स्कूल
लुधियाना - कोका कोला क्रिकेट कप इंटर स्कूल ल अंडर-16 टूर्नामेंट के दूसरे दिन के खेल में जीएमटी स्कूल और केवीएम स्कूल के बीच मैच खेला गया। जीएमटी स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए23.5 ओवर में सभी विकेट गवां कर 92 रन बनाए। जिसमें अमनदीप ने 28, अक्षय ने 11 और अमित ने 8 रन का योगदान दिया। केवीएम स्कूल ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए 16 ओवर में मैच जीत लिया। केवीएम स्कूल की तरफ से दीपेन चितकारा ने 67 और शुभम ने 9 रन बनाए।