- Hindi News
- बैंस ने वॉर्ड 8 में इमारत का रखा नींव पत्थर
बैंस ने वॉर्ड 8 में इमारत का रखा नींव पत्थर
लुधियाना - विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने वार्ड नंबर 8 में फ्री मेडिकल डिस्पेंसरी की इमारत का नींव पत्थर रखा। इस मौके विधायक बैंस ने बताया कि डिस्पेंसरी में लोगों को फ्री सेहत सुविधाएं दी जाएगी। विधायक बैंस ने डिस्पेंसरी बनाने के लिए प्लाट की सेवा देने के लिए तरसेम सिंह ग्रेवाल व बिल्डिंग फंड के लिए राजू ग्रेवाल व धमेंद्र बासी का धन्यवाद किया। इस मौैके रणधीर सिंह सीबीया, गुरप्रीत सिंह गोरा, तरसेम सिंह भिंडर, गुरप्रीत खुराना, सतनाम ग्रेवाल, जसविंदर खाल, सुचा सिंह, मोहन सिंह ग्रेवाल, साबी सेखों, आबास मियां, संगत सिंह आदि उपस्थित थे।