पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा सिंह सभा में बाबा दीप सिंह के आगमन पर्व पर दीवान शुरू

गुरुद्वारा सिंह सभा में बाबा दीप सिंह के आगमन पर्व पर दीवान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसायटी की ओर से शुरू करवाए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
प्रताप नगर गली नं. 1 में शहीद बाबा दीप सिंह जी दयावान सोसायटी और इलाका निवासियों की ओर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रताप नगर की प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा दीप सिंह जी के आगमन पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक दीवान गुरुद्वारा सिंह सभा अकाल साहिब में शुरू करवाए गए। सुबह सोसायटी की ओर से शुरु करवाए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। शाम के समागम में भाई हरजिंदर सिंह गुरुद्वारा संत आश्रम धबलान ((राडा साहिब)) वालो की ओर से निर्बाण कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
इस अवसर पर गुरुवाणी कीर्तन द्वारा विचार सांझे करते हुए उन्होंने कहा कि वह संगत भाग्यशाली होती है जो गुरु के चरणों में रह आनंद भोगते हुए सरबत का भला मांगते हैँ। यदि परमात्मा को प्राप्त करना है तो शुद्ध मन से गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चले। समारोह की समाप्ति पर गुरु का लंगर संगत में बरताया गया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान गुरदेव सिंह देवगन, गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुंदन सिंह नागी, सोहन सिंह गोगा, जसबीर सिंह जस्सी, हरदीप सिंह गुरु, सुखविंदर सिंह दहेला, अमरजीत सिंह मनकू, जसबीर सिंह गुरु, रणजीत सिंह एडवोकेट, कुलवंत सिंह सोढी, सोहन सिंह, सेवक सिंह, जसबीर सिंह, वकील सिंह ओर इलाका निवासी मौजूद थे।



सोसाइटी द्वारा आयोजित समागम के दौरान कीर्तन करता रागी जत्था।