एनिमल परेड पेश कर मोहा मन
संत करतार सिंह कमालिया वाले एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का वार्षिक समारोह आयोजित किया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सलेम टाबरी स्थित संत करतार सिंह कमालिया वाले एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर बरिंदर सोहन ने की। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर। जिससे शबद गायन, पंजाबी
नाटक, देशभक्ति के गीतों के साथ लोक नृत्य पेश किए। एनुअल कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं नन्हें-मुन्ने बच्चों ने
एनिमल परेड पेश की। जिसे सबने खूब सराहा। स्कूल की मुख्याध्यापिका किरण गौतम ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी तथा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।