पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीफेट में राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

सीफेट में राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - पीएयू की ओर से खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रबंधन उद्यमियों के विषय पर सीफेट में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संगोष्ठी में देशभर से आए वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्र को हिंदी में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डॉ. केके सिंह और भूतपूर्व राष्ट्रीय निदेशक डॉ. बंगाली बाबू थे।संगोष्ठी का शुभारंभ करते कार्यकारी निदेशक डॉ. एसएन झा ने सीफेट वैज्ञानिक ज्ञान के पर्याप्&52द्भ;त प्रसार के लिए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रभाव डाला। कार्यक्रम में डॉ. केके सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रसंस्करण अभियांत्रिकी विभाग के कार्यक्रमों के बारे में सूचित किया। इस मौके पर सीफेट स्मारिका एवं सीफेट बीपीडी प्रकाशन का विमोचन किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. मृदुला डी वरिष्ट वैज्ञानिक ने बताया कि संगोष्ठी में चार तकनीक सत्र और 71 से ज्यादा वैज्ञानिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।