पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉर्ड नंबर 40 में पंजा छोड़ थामा कमल

वॉर्ड नंबर 40 में पंजा छोड़ थामा कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर 40 में गणतंत्र दिवस पर शिवाजी मंडल के अध्यक्ष सुरिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकल बाडी सेल पंजाब के उपप्रधान देवी सहाय टंडन की देखरेख में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में हैप्पी छाबड़ा और डाक्टर राजिंदर सिंह गाबा साथियों सहित पार्टी की सेवा के लिए हर वक्त तैयार है। इसी तरह महिलाओं में तजिंदर कौर गाबा और परमजीत कौर छाबड़ा ने भी अपने तमाम साथियों सहित कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान डॉक्टर सुभाष वर्मा, संतोष कालड़ा, धुग्गी तलवार आदि मौजूद थे।