- Hindi News
- कांग्रेस का किला ध्वस्त करना शिअद के बस की बात नहीं
कांग्रेस का किला ध्वस्त करना शिअद के बस की बात नहीं
सुनील दत्ता बने जिला कांग्रेस महासचिव
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ((शहरी)) पवन दीवान ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में लुधियाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए अकाली-भाजपा द्वारा छोड़ा गया हर तीर बेकार जायेगा। श्री दीवान आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील दत्ता को जिला कांग्रेस महासचिव का नियुक्ति पत्र देने के बाद पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में डट जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत के लिए कमर कस लें। इस बीच सुनील दत्ता ने शपथ ली कि वे कांग्रेस को समर्पित कार्यकत्र्ता होने के नाते पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कुलबीर सिंह बिंद्रा, विजय शर्मा, प्रैटी दत्ता, राहुल कुमार, सुरेश कुमार, रजनीश कुमार, परमजीत सिंह बिंद्रा, सर्बजीत सिंह, बलजीत सिंह आहूजा, मनोज मलिक, शिवम दत्ता, तेजिंद्र पाल, गुलशन नारंग, राजिंद्र कुमार, महिंद्रपाल नारंग, चंद्र अरोड़ा और विनय अरोड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।