पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेड में लगा है बोर्ड, फॉर्म ठेकेदार बोला बारिश में फट गई रेटलिस्ट

शेड में लगा है बोर्ड, फॉर्म ठेकेदार बोला बारिश में फट गई रेटलिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेश शर्मा - लुधियाना
मिनी सेक्रेटेरिएट में फॉर्म ठेका रद्द करने के डीसी रजत अग्रवाल के नोटिस का जवाब ठेकेदार ने फाइल कर दिया। चूंकि मंगलवार को डीसी दिल्ली गए हुए थे इसलिए ठेके बाबत फैसला बुधवार तक के लिए टल गया। डीसी द्वारा उठाए सवालों का जवाब देते हुए ठेकेदार ने कहा फॉर्म काउंटर पर लगाई रेटलिस्ट बारिश में फट गई थी जिसे अब फिर से लगा दिया गया है। जबकि असलियत में रेटलिस्ट वाली जगह के ऊपर शेड पड़ा हुआ है।
क्या है मामला : महंगे फॉर्म बेचने की शिकायत डीसी रजत अग्रवाल से करने पर कारोबारी संजय व उसके दोनों बेटों की ठेकेदार के कारिंदों ने डीसी ऑफिस के बाहर ही पिटाई कर दी थी। बेटों सहित कारोबारी पर क्रॉस पर्चे का खौफ दिखाकर पुलिस ने जबरन समझौता करवा दिया। डीसी ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को ठेका रद्द करने का नोटिस देकर सोमवार शाम पांच बजे तक जवाब दाखिल करने का समय दिया था।




ञ्चठेकेदार ने दिया जवाब आज लिया जा सकता है फैसला

असलियत - किसी भी रद्दोबदल की जानकारी मौखिक नहीं लिखित रूप में देनी होती है जबकि इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।

असलियत - सवाल तो यह था कि फॉर्म की छपाई व पन्नों संबंधी कोई मंजूरी नहीं ली गई।

असलियत - नोटिस में किश्त लेट जमा करवाने संबंधी जवाबतलबी की गई थी। जिसमें साफ पूछा गया था कि किश्तें लेट है व जनवरी की किश्त भी नोटिस भेजने की तारीख यानि 24 जनवरी तक जमा नहीं है।

असलियत - सुविधा सेंटर के बाहर बने काउंटर पर रेटलिस्ट वाली जगह पर शेड पड़ा हुआ है।

ठेका सबलैट नहीं किया। शहर से बाहर होने पर कीमती लाल नामक कर्मी नियुक्त रहता है जिसकी जानकारी मौखिक रूप से संबंधित अधिकारी को दे दी गई थी।

जानबूझकर कोई नियम नहीं तोड़ा। भविष्य में कोई गलती नहीं होगी।

सभी किश्तें जमा करवा दी गई है। पचास हजार रुपए की सिक्योरिटी भी जमा करवाई गई है।

रेटलिस्ट बारिश में फट गई थी जिसे फिर से लगा दिया गया है।



शर्तों के मुताबिक ठेका सबलैट

नहीं किया जा सकता। ध्यान में आया कि आपने ऐसा किया। कर्मचारी रखने की जानकारी भी किसी को नहीं दी।

फार्म शॉप पर बेचे जाने वाले फॉर्मस को संबंधित अधिकारी से तस्दीक नहीं करवाया गया।

महीनेवार किश्तें हर महीने की 5 तारीख को ड्यू थी जिसे 10 तारीख तक जमा करवाना था। इसे लेट जमा करवाया जा रहा है।

एग्रीमेंट मुताबिक फॉर्म शॉप काउंटर पर रेटलिस्ट लगाई जानी थी जो कि नहीं लगी

ठेकेदार के जवाब

डीसी के सवाल

डीएल फॉर्म के ओवरचार्ज की शिकायत पर कारोबारी की पिटाई का मामला