- Hindi News
- जवाहर नगर कैंप में चेरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन
जवाहर नगर कैंप में चेरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन
लुधियाना - जवाहर नगर कैंप में गंणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक सेवा केंद्र जवाहर नगर की तरफ से चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके भारतीय युवा मोर्चा मंडल के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि डिस्पेंसरी की फीस 10 रुपए रखी गई है। जिससे गरीब वर्ग के लोग अपना इलाज करवा सकेंगे व दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। क्योंकि इलाके में गरीब वर्ग के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हमेशा जंता की सेवा करते रहेंगे। इस मौके प्रोफेसर राजेन्द्र भंडारी, डा.ॅ कमलजीत सोही प्रधान एनजीओ सैल, डॉ. परमजीत सिंह, हर्ष शर्मा, राज कुमार, राम लाल चंगोत्रा, जीत लाल भगत, गुरदीप भगत आदि उपस्थित थे।