पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द तैनात होगा एक और डीसीपी

जल्द तैनात होगा एक और डीसीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने व लोगों को जल्द इंसाफ दिलवाने के लिए पुलिस प्रशासन में जल्द ही एक अन्य डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर तैनाती की जाएंगी। अभी पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में एक ही डीसीपी का पद है। दूसरे डीसीपी की तैनाती की फाइल काफी समय पहले आला अधिकारियों के पास पहुंच चुकी है। इस पद पर आईपीएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नरेट में 29 पुलिस स्टेशनों के अलावा पुलिस के कई विंग, 33 चौकियां शामिल हैं। जिनका सारा कार्यभार एक ही डीसीपी के पास है । इस समय डीसीपी के साथ 7 एडीसीपी और 10 एसीपी तैनात हैं। जबकि लोगों की शिकायतें भी डीसीपी को ही सुननी पड़ती है। जिसके लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा नगर में वीआईपी लोगों के दौरे को लेकर भी कई ड्यूटियां लगी रहती हैं। जिस कारण पुलिस प्रशासन का काम प्रभावित होता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर की तरफ से इस संबंध में फाइल भी आला अधिकारियों को भेजी गई थी और संभावित है कि जल्द ही उच्चाधिकारियों के होने वाले तबादलों के चलते डीसीपी-2 की तैनाती भी कर दी जाएगी। इस तैनाती से पुलिस प्रशासन का काम दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। जिससे पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली मे सुधार होगा।