अलग-अलग जगह से दो कारें चोरी
लुधियाना - थाना सराभा नगर की पुलिस ने इलाके में अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई कारों के दो मामले दर्ज किए है। पहले मामले में पुलिस ने बीआरएस नगर के ब्लॉक ई के रहने वाले रविंदर सिंह ने शिकायत की कि उसने अपनी इंडिगो कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार नहीं थी। एक अन्य मामले में शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले रविंदर सिंह ने पुलिस के पास शिकायत की कि इसने अपनी मारुति कार घर के बाहर खड़ी की थी। जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।