पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 71वीं एनुअल एथलेटिक मीट की हुई शुरुआत

71वीं एनुअल एथलेटिक मीट की हुई शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन में 71 वीं एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस स्पोटर््स मीट के पहले दिन नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर आईएएस ईशा कालिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर एएस सेखों ने विशेष मेहमान के तौर पर अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्पोटर््स युवाओं के विकास में अहम योगदान देता है व पर्सनेलिटी बनाने में भी अहम किरदार निभाता है। एडीसी ईशा कालिया ने कहा कि जिंदगी में अनुशासन का होना बहुत ज्यादा जरुरी है तभी तरक्की होगी। मेहनत व कोशिश से सब कुछ मिल सकता है। ज्वाइंट कमिश्नर एएस सेखों ने स्पोटर््स शुरु करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने से बड़े लोगों व अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सबको अपने पांव थिरकाने पर मजबूर
कर दिया।
यूं रहे रिजल्टस
100 मीटर रेस में बेअंत कौर ने पहला, रिंकी ने दूसरा और हरमीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में जसप्रीत कौर ने फस्र्ट, बख्शो ने सेकंड और सरबजीत कौर ने थर्ड
पोजीशन ली। फास्ट साइकलिंग में सुखप्रीत कौर ने पहली, संदीप कौर ने दूसरी और सपना ने तीसरी पोजीशन ली। शॉट पुट में बलविंदर कौर ने फस्र्ट, जसप्रीत कौर ने सेकंड और परमिंदर कौर ने थर्ड पोजीशन ली।
गेटिंग को लेकर विवाद
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में स्पोटर््स मीट के चलते कॉलेज गेट्स के खुलने का समय चार बजे रखा गया था।
जिससे गुस्से में आकर स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। दो नंबर गेट बंद रहने के चलते लड़कियां एक नंबर गेट से बाहर निकलीं।