दुकान में मृत मिला युवक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
थाना सदर इलाके में स्थित मानकवाल रोड पर एक दुकानदार अपनी दुकान में मृत मिला। जिसकी पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव कुमार सैलून की दुकान चलाता था। वह अपनी दुकान बंद करके अंदर ही सो गया। जब सुबह उसने अपनी दुकान नहीं खोली तो आसपास के लोगों ने उसका शटर खटखटाया। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर शटर तोड़ दिया और देखा कि राजीव मृत पड़ा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।