प्रधानमंत्री और डीसी को सौंपा मांगपत्र
लुधियाना - मातड़ साथी जागृति मंच के अध्यक्ष कीमती रावल ने पंजाब एवं सहयोगी सामाजिक संगठनों एवं मोहल्ला कमेटियों के सहयोग से एडीसी नीरू कत्याल को मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने प्रधान मंत्री और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना से लोगो को आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं को सुलझाने की मांग की है। उसके समाधान के लिए गैस एजेंसियों को पाबंद किया जाए कि वे प्राथमिकता के आधार पर लोगों के कार्ड बनवाएं ताकि लोग परेशान न हो। यहां पर सर्बजीत सिंह बंटी हिंदू सिख अरोड़ा खत्री इंटरनेशनल संस्था, अनीता शर्मा नव किरण वमुम वेलफेयर एसोसिएशन, पाल शर्मा लुधियाना वेलफेयर एसोसिएशन, डीएन कोटनिस हैल्थ एंड एजुकेशन सेंटर, राजू कन्नौजिया कन्नौजिया महासभा पंजाब, भूपिंदर नागपाल मौजूद थे।