- Hindi News
- वीरवार से लर्निंग लाइसेंस के लिए पास करना होगा कंप्यूटराइज्ड टेस्ट
वीरवार से लर्निंग लाइसेंस के लिए पास करना होगा कंप्यूटराइज्ड टेस्ट
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
वीरवार से ट्रैफिक नियमों संबंधी 10 सवालों के जवाब कंप्यूटर पर
देने पर ही लर्निंग लाइसेंस बन
पाएगा। नई प्रक्रिया का शुभारंभ 30 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ करेंगे।
चिल्ड्रन पार्क में होने वाले टेस्ट की जानकारी देते हुए डीटीओ अनिल गर्ग ने बताया कि सॉफ्टवेयर में कुल 150 सवालों में से कोई 10 सवाल आवेदक की स्क्रीन पर आएंगे। तीस सेकेंड में कम से कम 6 सवालों का सही जवाब देने पर ही आवेदक को लाइसेंस जारी किया जाएगा। शुरुआती दौर में एक साथ 20 आवेदकों को एक साथ टेस्ट देने की सुविधा शुरू की जा रही है। खास बात यह है कि एक साथ 20 आवेदकों के बैठने के बावजूद नकल की कोई गुंजाइश नहीं होगी क्योंकि हर आवेदक की स्क्रीन पर अलग ही सवाल होंगे।