- Hindi News
- फीको के बैनर तले एसोसिएशनों ने फहराया झंडा
फीको के बैनर तले एसोसिएशनों ने फहराया झंडा
लुधियाना - गणतंत्र दिवस के मौके पर फीको के बैनर तले 9 एसोसिएशनों ने झंडा फहराया। जिसमें लीमा, बराडो, लूब, जसमा, पम्मा, बनीपार्क, दीबा, आइमा, फीको शामिल थीं। इस मौके फीको के चेयरमैन केके सेठ और प्रधान गुरमीत सिंह ने मुख्य मेहमान उंकार सिंह पाहवा का स्वागत किया।दीप अस्पताल के डॉ. बलदीप सिंह मुख्य रूप से हाजिर हुए। इस मौके पर फीको की तरफ से दो कंपनियों को सम्मानित किया गया। जिसमें नई टेक्नोलॉजी के लिए विपन मित्तल व पदम ओल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरमिंदर सिंह पाहवा, हरजीत सिंह, निर्मल सिंह, भुपिंदर सिंह हुजल, बलदेव सिंह,वरुण कपूर, राज कुमार, सतनाम सिंह मक्कड़, अमरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, दर्शन सिंह, एमपी सिंह उपस्थित थे।