पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने फिरोजपुर रोड 8 लेन की लागत ज्यादा मान रद्द किया टेंडर

सरकार ने फिरोजपुर रोड 8 लेन की लागत ज्यादा मान रद्द किया टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यशपाल शर्मा - लुधियाना
आखिरकार राज्य सरकार ने फिरोजपुर रोड 8 लेन प्रोजेक्ट के लिए आए 243 करोड़ की बोली वाले टेंडर को रद्द कर दिया है। नगर निगम अब इस प्रोजेक्ट का दोबारा से टेंडर लगाएगा। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक गुप्ता की ओर से गठित तीन मेंबरी कमेटी ने नवयुग कंपनी की बिड को अधिक बताते हुए इस टेंडर को रद्द करने की सिफारिश की थी और इसी के चलते सरकार ने ये टेंडर रद्द कर अब नए सिरे से टेंडर लगाने को कह दिया है। मंगलवार को निगम की बीएंडआर शाखा के अधिकारी फिरोजपुर रोड 8 लेन का नए सिरे से टेंडर लगाने का खाका तैयार करने में जुटे रहे। गौर हो कि दैनिक भास्कर शुरू से ही फिरोजपुर रोड 8 लेन प्रोजेक्ट की लागत पर सवाल खड़े करता रहा है। पहले राइट्स कंपनी ने उक्त प्रोजेक्ट की 221 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी। भास्कर की ओर इस कॉस्ट पर सवाल खड़े करने के बाद इसे कम कर 209 करोड़ कर दिया था। बाद में भास्कर ने उक्त टेंडर के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों की अधिक बिड़ पर भी सवाल खड़े किए थे।



भास्कर इम्पैक्ट

तीन मेंबरी कमेटी ने कहा, टेंडर लागत है अधिक

स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक गुप्ता ने उक्त टेंडर को फाइनल करने के लिए चीफ इंजीनियर स्तर के तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। जिसमें चीफ इंजीनियर लक्ष्मण दास, चीफ इंजीनियर एके कांसल व चीफ इंजीनियर अजय कंवर शामिल थे। उक्त कमेटी ने नवयुग कंपनी की ओर से बिड की गई 238 करोड़ की लागत को अधिक बताते हुए इस टेंडर को रद्द करने की सिफारिश की थी।



34 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की सदन से ली थी मंजूरी

२०९ करोड़ के प्रोजेक्ट का नगर निगम दोबारा मंगवाएगा टेंडर

६ दिसंबर, २०१३

१९ अगस्त, २०१३