पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपीसीबी 120 इंडस्ट्रियल यूनिट को आज से करेगा सील

पीपीसीबी 120 इंडस्ट्रियल यूनिट को आज से करेगा सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
बुड्ढा नाला और सीवर के पानी को जहरीला बनाने वाले शहर की 120 इंडस्ट्रियल यूनिट के बिजली कनेक्शन काट कर सील किया जाएगा। ये इंडस्ट्रियल यूनिट फैक्टरी से निकलने वाले जहरीले पानी को बिना ट्रीटमेंट किए ही सीवर में छोड़ रहे हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ((पीपीसीबी)) की टीम ने एक सप्ताह तक इनकी मॉनिटरिंग कर के वीडियोग्राफी की है। इससे पहले पीपीसीबी 156 इंडस्ट्रियल यूनिट पर कार्रवाई कर चुका है।
पीपीसीबी के चेयरमैन रविंदर सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने जीएनई की टीम के साथ शहर के कई इलाकों का मुआयना किया। इस दौरान 120 इलेक्ट्रोप्लेटिंग इंडस्ट्री को चिन्हित किया गया है। इन फैक्टरियों के मालिक बिना कोई ट्रीटमेंट के ही गंदा पानी सीवर में डालते पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और हाईकोर्ट प्रदूषण को लेकर गंभीर है। जिससे पीपीसीबी को सख्त आदेश है कि प्रदूषण फैलानी वाली इंडस्ट्रियल यूनिट को बंद कर दिया जाए। इसे लेकर विभाग की टीम लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। रविंदर सिंह ने कहा कि जिन इंडस्ट्रियल यूनिट का लुधियाना एफुलेंट ट्रीटमेंट सोसाइटी ((लेटस)) व गंदे पानी को ट्रीटमेंट करने वाली जेवीआर के साथ एग्रीमेंट है, उन्हें राहत दी जा
सकती है।




यूपीसीएम ने बनाया सिंगल विंडो, एग्रीमेंट करें इंडस्ट्रियलिस्ट्स

बिना ट्रीटमेंट किए ही गंदे और जहरीले पानी को सीवर में छोड़ा जा रहा है, पीपीसीबी की टीम ने जांच-पड़ताल की बनाई वीडियोग्राफी

लुधियाना - शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए युनाइटेड साइकिल एंड पाट्र्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ((यूसीपीएमए)) ने अपने कांप्लेक्स में सिंगल विंडो स्थापित किया है। यहां इंडस्ट्रियलिस्ट्स को एक ही जगह एग्रीमेंट करवा कर रसीदें दी जाएगीं। यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स से अपील की है कि सीवर व बुड्ढे नाले को प्रदूषित न करें। इंडस्ट्रियलिस्ट्स को खुद आगे आना चाहिए और अपना एग्रीमेंट लेट्स व जेवीआर के साथ करना चाहिए। जिससे गंदा पानी सीधे बुड्ढे नाले में ना जा सके। इस संबंध में मंगलवार को यूपीसीएम, जेवीआर और लेट्स की तरफ से जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें इंडस्ट्रियलिस्ट्स को बताया गया कि किस तरह वे लेट्स व जेवीआर के सदस्य बन सकते हैं। इससे उनकी इंडस्ट्री से निकलने वाला पानी साफ होगा और पीपीसीबी के कनेक्शन काटने का कोई खतरा नहीं होगा। बैठक में मनमोहन सिंह उब्बी, इन्द्रजीत सिंह नवयुग, प्रदीप वधावन, बलजीत सिंह लोटे,

अजीत कुमार, अछरू राम गुप्ता आदि मौजूद थे।