एसएसए और रमसा की रैली 2 को
लुधियाना - एसएसए व रमसा अध्यापक यूनियन पंजाब की लुधियाना ईकाई की ओर से २ फरवरी को विशाल रोष रैली निकाली जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिला कमेटी के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि यूनियन के अधीन आते लगभग 14 हजार अध्यापक पिछले पांच साल से विभिन्न स्कूलों में सेवा प्रदान कर रहे है। परंतु फिर भी पंजाब सरकार इन्हें रेगुलर करने की कोई नीति नहीं बनाई गई है। यूनियन के महासचिव इकबाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि शिक्षा स्तर के सुधार में अध्यापकों काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान बलदेव सिंह, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, चरणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दिनेश सिंह, लखविंदर सिंह, करमजीत सिंह, सुरेश कुमार, तजिंदर सिंह, रकेश कुमार, अंकुश शर्मा, प्रभजोत सिंह, बलविंदर सिंह, मनराज सिंह आदि मौजूद थे।