- Hindi News
- केन्द्रीय सांझ केन्द्र में सेमिनार का आयोजन
केन्द्रीय सांझ केन्द्र में सेमिनार का आयोजन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
केन्द्रीय सांझ केन्द्र में पंजाब सरकार की तरफ से सेवा का अधिकारी कानून के तहत उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं को लेकर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के लोगों को इन सेवाओं को लेकर जागरूक किया गया। इस सेमीनार में जिला कम्यूनिटी अधिकारी अमरजीत सिंह विशेष रूप से पधारें। उनके साथ सांझ केन्द्र के इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह, पैनल मैंबर व अन्य स्टॉफ मौजूद था। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से सेवा का अधिकार कानून के अधीन 149 सेवाएं दी जा रही है, जिसमें से 25 पंजाब पुलिस से संबंधित है। इसमें दो नई सेवाओं की बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत शिकायत की रसीद लेने के साथ साथ उसका हल करने के लिए निश्चित तारीख भी देनी पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि इन सेवाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि यह लोग आगे जाकर भी अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर सके।