पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के भीतरी हिस्सों के रूट पर चलेगी नई सिटी बसें

शहर के भीतरी हिस्सों के रूट पर चलेगी नई सिटी बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - शहर में लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा मुहैया करवाने को आई 25 नई सिटी बसों को शहर के भीतरी रूटों पर चलाया जाएगा। इसमें सलेम टाबरी, पक्खोवाल, शिमलापुरी, हैबोवाल सहित कई अन्य रूटों पर विचार किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से पहले आज इन बसों को चलाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के चलते ये आज नहीं चलाई जा सकी। अब नगर निगम अगले दो तीन दिनों में इन्हें चलाने का दावा कर रहा है।