पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरस्वती स्कूल के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

सरस्वती स्कूल के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सरस्वती ओसवाल विद्या मंदिर स्कूल में एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भाग लेने के साथ अपनी कला को को प्रस्तुत किया। एग्जीबिशन का उद्घाटन संस्था के प्रधान राजपाल ओसवाल और करुण ओसवाल ने किया। एग्जीबिशन में आर्ट एंड क्रॉफ्ट में वेस्ट मटीरियल का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई गईं। इसी के साथ होम साइंस में कई प्रकार के टेडी वेयर के अलावा अन्य वस्तुएं भी तैयार की गई। इस अवसर पर साइंस के प्रोजेक्ट, इकोनॉमिक्स प्रोजेक्ट, सोशल साइंस प्रोजेक्ट और कामर्स प्रोजेक्ट पेश किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल राकेश कुमारी व स्टाफ ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राजपाल और करुणा ओसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।