- Hindi News
- आर्या कॉलेज में मांगों को लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना
आर्या कॉलेज में मांगों को लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना
भास्कर न्यूज - लुधियाना
आर्या कॉलेज में नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के सीनियर वाइस प्रधान राजीव भसीन की अध्यक्षता में हुए इस धरने में इंप्लाइज ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। फाइनेंस सेक्रेटरी सोहन लाल शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार अपने वायदों से अब पीछे हट रही है। राज्य के 150 प्राइवेट कॉलेजों के कर्मचारियों को साल 2006 पे पेरिटी के बनते एरियर नहीं दिए गए हैं। वहीं, सरकार द्वारा विभिन्न कॉलेजों में खाली पड़े पद भी नहीं भरे जा रहे हैं। साथ ही पेंशन व ग्रेच्युटी भी प्रदान नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को याद दिलाने के उद्देश्य से ही ये धरना दिया जा रहा है। राजीव भसीन ने कहा कि 8 फरवरी को राज्य भर के प्राइवेट कॉलेजों में पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी। इसी तरह ही 17 फरवरी व 25 फरवरी को भी धरना दिया जाएगा। धरने में विमल कुमार, अश्विनी ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, राम दास, बृज लाल, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, राम अवतार, सुंदर लाल, रमा सोबती, तेजिंद्र कौर, संतोष कुमारी , दीपक भल्ला, राज रानी व गीता रानी
मौजूद थे।