- Hindi News
- डॉ. एसएस दोसांझ पहली फरवरी को होंगे सम्मानित
डॉ. एसएस दोसांझ पहली फरवरी को होंगे सम्मानित
लुधियाना - पंजाबी भवन में कौमी साहित्य और कला परिषद द्वारा पहली फरवरी को डॉ. एसएस रंधावा यादगारी अवॉर्ड और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के चेयरमैन डॉक्टर रणजीत सिंह और सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह सफरी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. रंधावा यादगारी अवॉर्ड पंजाबी विद्वान डॉ. एसएस दोसांझ को दिया जा रहा है। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में डॉ. एसएस जोहल, जसवंत सिंह कंवल, डॉ. सुरजीत पातर, जगदेव सिंह जस्सोवाल, डॉ. तेजवंत सिंह मान, मितर सेन मित, गुरभजन सिंह गिल, रूप सिंह रूपा, डॉ. एसएन सेवक और अमरजीत सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही डॉ. एसएस दोसांझ के साहित्यक सफर के बारे में भी अपने विचार रखेंगे। प्रोग्राम में डॉ. एसएस दोसांझ भी अपने 75 सालों के अनुभवों को सांझा करेंगे।