होटल के बाहर से बाइक चोरी
लुधियाना - होटल नीलगिरी के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने डॉ. अम्बेडकर नगर के जतिंदर कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि जतिंदर कुमार किसी काम को लेकर बस स्टैंड रोड स्थित होटल नीलगिरी में गया था। वह अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी किया था। जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब थी।ढूंढने पर जब बाइक नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर बाइक की तलाश कर रही है।