पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीवीएम ने अंडर 16 क्रिकेट मैच जीता

बीवीएम ने अंडर 16 क्रिकेट मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - एसडीपी कॉलेज में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बीवीएम किचलू नगर और एसएन जैन पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। बीवीएम स्कूल ने टॉस जीतकर एसएस जैन स्कूल को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी जैन स्कूल की टीम ने बीवीएम स्कूल को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया। बीवीएम स्कूल के स्पिनर गेंदबाज अंकित ने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहा। वहीं राघव गोयल ने चार ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। विरोध मे खेलने उतरी बीवीएम की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले चार ओवरों में अपने चार विकेट 12 रन पर खो दिए। एक बार ऐसा लगा कि मैच एक तरफा हो गया है मगर सार्थक लिखी और अनुभव ने अपनी टीम के लिए बढिय़ा साझेदारी करते हुए 90 रन बनाए। जिसमें अनुभव ने 65रन बनाए। बीवीएम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17.4 ओवरों में मैच जीत लिया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल तथा टीम कोच रमनदीप शर्मा ने खिलाडिय़ों को मैच जीतने पर बधाई दी।