पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाते तीन धरे

लॉटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाते तीन धरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - प्रताप चौक के पास लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1600 रुपए बरामद किए हैं। अजीत नगर के परविंदर सिंह, प्रभात नगर के विजय कुमार और राम नगर के गुरसेवक सिंह के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी प्रताप चौक के पास लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।