इंद्रा कॉलोनी से चार जुआरी धरे
लुधियाना - इंद्रा कॉलोनी में सरेआम जुआ खेलते चार लोगों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 500 रुपए नकदी भी बरामद की है। इंद्रा कॉलोनी के पूरन सिंह, सरदार नगर के सुशील कुमार, बस्ती गुजरा के राकेश कुमार और कुलदीप नगर के विजय कुमार के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया किया गया है।