- Hindi News
- रेत से भरी दो ट्रॉलियों सहित चार ट्रॉली जब्त
रेत से भरी दो ट्रॉलियों सहित चार ट्रॉली जब्त
लुधियाना - थाना लाडोवाल की पुलिस ने सतलुज दरिया से चोरी की रेत से भरी दो ट्रॉलियों सहित चार ट्रॉलियां जब्त की हैं। आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग कर रेत निकाल रहे हैं। सूचना के आधार पर गांव आलोवाल के पास रेड की गई तो सभी आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग चुके थे। रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित चार ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।