बड़ी हैबोवाल मार्केट कमेटी का किया गठन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बड़ी हैबोवाल मार्केट कमेटी और इलाका निवासियों की ओर से पंजाब के व्यापार सेल के प्रधान रविंदर अरोड़ा को सम्मानित किया गया। अरोड़ा की समाजसेवी संस्था ‘संवेदना’ की ओर से किए जा रहे कामों की प्रशंसा की गई। इसी के साथ बड़ी हैबोवाल की मार्केट कमेटी का फिर से गठन किया गया। नरिंदर सिंह तूर को चेयरमैन और रविंदर अरोड़ा को पैट्रन चुना गया।12 मेंबरों की कमेटी भी बनाई गई।रविंदर अरोड़ा ने कहा कि वह इलाके के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर समय हाजिर रहेंगे। उन्होंने बताया कि संवेदना की ओर ओर से शहर में पांच एंबुलेंस चलाई जा रही हैं जो 40 किलोमीटर तक फ्री सेवा देगी। इसके अलावा मरने वालों का शव रखने के लिए फ्रिज की फ्री सेवा भी की जा रही है। इस मौके पर सतीश कुमार, गुरप्रीत सिंह विक्की, संदीप कुमार मौजूद थे।