हैबोवाल में 582वां हवन यज्ञ
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सिद्धपीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर हैबोवाल में 582वां हवन यज्ञ करवाया गया। हवन यज्ञ का लाभ पंडित राम चंदर व कमल कक्कड़ परिवार ने लिया। शाम के समय साप्ताहिक चौकी का आयोजन किया गया। चौकी में विकास शर्मा एंड पार्टी ने बाला जी के भजनों से बाला जी के चरणों में हाजिरी लगाई। लंगर की सेवा कमल कक्कड़ की ओर से की गई। मंदिर कमेटी के सेवकों की ओर से झंडे की रस्म अदा की गई। चौकी की समाप्ति पर मंदिर के पुजारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, अनुज मदान, सोमनाथ मड़कन, निखिल शर्मा, अश्वनी बाली, राजू सयाल, कुलदीप वालिया, विक्की जैसवाल, सूर्यनाथ तिवारी, बलजीत सिंह, भरत सचदेवा मौजूद रहे।