पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा मंत्री की पत्नी ने जीता गेस्ट रेसगवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में चल रही थी दो दिवसीय 71वीं ए

शिक्षा मंत्री की पत्नी ने जीता गेस्ट रेसगवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में चल रही थी दो दिवसीय 71वीं एनुअल एथलेटिक मीट बेअंत कौर बनी बेस्ट एथलीट, सुनीता ने जीता बेस्ट प्लेयर का...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
भारत नगर चौक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में चल रही दो दिवसीय 71वीं एनुअल एथलेटिक मीट में अंतिम दिन स्टूडेंट्स के साथ स्टाफ ने भी खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की पत्नी सुरजीत कौर मलूका मुख्य अतिथि और स्त्री अकाली दल नवांशहर की प्रेसिडेंट सतिंदर कौर बिसला विशेष अतिथि थीं। कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यातिथि सुरजीत कौर मलूका ने कहा कि खेलें जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। मुख्य मेहमान ने भी रेस में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स ने गिद्दा पेश किया। यहां पर डॉ. मनिंदर कौर ग्रेवाल, डीईओ परमजीत कौर चाहल, डीईओ प्राइमरी रणजीत सिंह मौजूद थीं। फिजिकल डिपार्टमेंट की हेड शरणजीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया।
सुरजीत कौर मलूका ने भी रेस में लिया हिस्सा, जीता पहला इनाम : दो दिवसीय एथलेटिक मीट में बेस्ट एथलीट का खिताब बेअंत कौर ने जीता। वहीं बेस्ट प्लेयर का खिताब सुनीता को मिला। 100 मीटर रेस में जसप्रीत ने पहला, सर्बजीत ने दूसरा और बेअंत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में बेअंत कौर ने फस्र्ट, जसप्रीत कौर ने सेकेंड और रिंकी ने थर्ड पोजीशन ली। 400 मीटर रेस में पहली पोजीशन पर बेअंत कौर, दूसरी पोजीशन पर रिंकी और तीसरी पोजीशन पर अंजलि रही।
1500 मीटर रेस में बेअंत कौर ने पहला, रिंकी ने दूसरा और हर्षिता ने तीसरे स्थान पर रही। ऑब्सटेकल रेस में पवनदीप कौर ने फस्र्ट, हर्षिता ने सेकंड और संदीप ने थर्ड पोजीशन ली। 400 मीटर रिले रेस में विपुल, बख्शो, कुलविंदर और जसप्रीत की टीम को पहला स्थान मिला। जैवलिन थ्रो में बलविंदर कौर, परमिंदर कौर और बख्शो ने क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में राजप्रीत ने फस्र्ट, बलविंदर ने सेकेंड पोजीशन ली। हाई जंप में बख्शो, मनप्रीत और बेअंत कौर पहले तीन स्थान पर रहीं। चाटी रेस में मनप्रीत कौर ने पहला, स्वर्ण प्रीत कौर ने दूसरा और रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेक रेस में सर्बजीत कौर, राजिंदर कौर व बबीता ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लिया। आलू-चम्मच दौड़ में मुस्कान गुप्ता पहले, राजबीर कौर दूसरे और अमनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। ऑफिस स्टाफ रेस में परमपाल सिंह, सतिंदर सिंह व कुलविंदर कौर ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लिया। गेस्ट रेस में सुरजीत कौर मलूका, डीईओ परमजीत कौर चाहल, परमजीत कौर पहले तीनों स्थान पर आईं।



सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती स्टूडेंट्स।

मुझे रंग दे रंग दे....सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करती स्टूडेंट्स।

और सर्टिफिकेट मिलते ही खुशी से चेहरे खिल उठे। सभी फोटो : प्रकाश फुलारा

गवर्नमेंट कॉलेज फार गल्र्स में एथलेटिक मीट के अंतिम दिन गतके का जौहर दिखाते स्टूडेंट्स।