5 दिन से लापता विशाल का पता नहीं
लुधियाना - धूरी लाइन के प्रकाशपुरी इलाके का विशाल अनुकूल पांडे 25 जनवरी से लापता है। विशाल के पिता शिव कुमार पांडे ने बताया कि आत्म पार्क पुलिस चौकी में उन्होंने10 साल के विशाल के लापता होने की शिकायत दी, पर पुलिस ने अगले दिन आने के लिए कहा। अगली सुबह पुलिस में शिव कुमार ने अपने बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके बेटे को खोजने में दिलचस्पी नहीं दिका रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनका बेटा दिखे तो उन्हें 9569523018 नंबर पर सूचना दें।