पति के इलाज के लिए मांगी मदद
लुधियाना - प्रिया वर्मा के पति राकेश वर्मा पिछले पांच दिनों से गुरु तेग बहादुर अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं। राकेश 24 जनवरी को सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। उनकी गाड़ी को सामने से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रिया ने बताया कि उनके घर में सिर्फ उसके पति ही कमाने वाले हैं। सास-ससुर पहले ही मर चुके हैं। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि आईसीयू में एडमिट उनके पति के इलाज में उसकी मदद करें। उसने अपील की कि मददकर्ता उससे मोबाइल नंबर 9872102402 पर संपर्क करें।