पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडिसन होटल में चाइनीज नए साल का आगाज

रेडिसन होटल में चाइनीज नए साल का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - रेडिसन होटल ब्लू में चाइनीज नए साल को मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 फरवरी तक चलने वाले इस रेयर ईस्टर्न डाइनिंग में चाइनीज नववर्ष को मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत चाइना के खास व्यंजनों को लुधियाना के लोगों को परोसा जाएगा। जिसमें नॉन वेज के साथ ही वेजिटेरियन खाना भी शेफ लोगों के लिए लाए हैं। शेफ लियू झिजून ने बताया कि होटल में आने वाले लोगों के लिए स्टार्टर में भी कई तरह की वैरायटी है व मेन कोर्स फूड में भी व्यंजन लाए गए हैं जो उम्मीद है कि सभी लोगों को जरूर पसंद आएंगे। कई तरह के डेजर्ट भी हैं जो चाइनीज तरीके से बनाए गए हैं। होटल के जनरल मैनेजर राकेश रावत ने बताया कि हमारी कोशिश यही होती है कि विश्व भर के लजीज व्यंजन लुधियानवियों को खिलाएं, जिसे लोग पसंद भी करेंगे।