द प्रिंट शॉप लाया चमकदार पेस्टल रंग
लुधियाना - मौसम के खुशमिज़ाज होते ही शहर में ग्राहकों की चहल पहल बढ़ गई है। महिलाएं इन दिनों नए डिजाइंस की तरफ आकर्षित होने लगी हैं। शहर के व्यापार का मुख्य केंद्र एसी मार्केट भी इससे अछूता नहीं है। मार्केट में स्थित द प्रिंट शॉप में महिला ग्राहकों ने खास दिलचस्पी दिखाई है। शोरूम के मालिक जसपाल ने बताया की महिला ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नई वैरायटी की लंबी रेंज उपलब्ध करवाई है। जिसमें पेस्टल चमकदार रंग की भारी मांग देखने को मिल रही है। इसके साथ फार्मल सूट्स पर थ्रेड व लेस वर्क देखते ही बनता है। विवाह-शादियों के मौके पर ब्राइडल वेयर पर गोटा कारीगरी की खूबसूरती महिलाओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा फैंसी डिजाइनर फैब्रिक्स बुटीक में इस्तेमाल के लिए भी उपलब्ध हैं।