जागरण में निकाली झांकियां
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शेरपुर डाबा रोड स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक दशमेश ऑटो स्टैंड की तरफ से पहला विशाल भगवती जागरण करवाया गया। जिसमें मां की ज्योति दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से लाई गई। कमेटी की तरफ से ज्योति प्रज्वलित की गई। मां की महिमा का गुणगान रवि एंड पार्टी ने किया।
मेरी मां चोला है रंगला, रंग बरसे मेरी मइया के दरबार रंग बरसे आदि भजनों पर भक्त झूमने लगे। इस दौरान कृष्ण-सुदामा, शिव, पार्वती आदि की झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर विशेष तौर पर पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुर, अशोक पराशर पप्पी, शिवराम गुप्ता आदि पहुंचे मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रमोद शर्मा, जगतार सिंह, बाबा छोटे लाल, बलदेव सिंह, महिंदर सिंह, रमेश कुमार, राजू आदि मौजूद थे। कमेटी की ओर से भंडारा भी लगाया गया।