दूसरी ब्लाइंड कार रैली 2 फरवरी को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एनजीओ राउंड टेबल इंडिया की लुधियाना इकाई और लेडीज सर्कल इंडिया द्वारा दूसरी ब्लाइंड रैली का आयोजन 2 फरवरी को किया जा रहा है। राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन आनंद गुप्ता और हयात रिजेंसी के मैनेजर गलैन पीट ने बताया पिछले साल अप्रैल में आयोजित ब्लाइंड रैली की सफलता से इस वर्ष भी लोगों में रैली को लेकर उत्साह है। गुप्ता ने बताया कि रैली में 18 वर्ष से अधिक लोग भाग ले रहे हैं।रैली में भाग लेने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। यहां हर व्यक्ति फैमिली के साथ हिस्सा ले सकता है। प्रतियोगिता को काल्र्टन वुड्स, एफ 2 रेस वे, एसके बाइक्स, रिनोक्स, बॉम, भास्कर अस्टेट, हयात होटल, ओवर ड्राइव मैगजीन, कोका कोला, फिनडोक , किटी ब्रैड, सनकारा आई अस्पताल, इवैंटजिनी, स्टूडियो 69 ओर साइबर एक्सेल की ओर से करवाया
जा रहा है।
150 से अधिक कारें होंगी शामिल : राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन आनंद गुप्ता ने बताया कि रैली में 150 से अधिक कारें हिस्सा ले रही है। रैली को काल्र्टन वुड्स साउथ सिटी से प्रात: 9 बजे शुरू किया जाएगा। रैली खत्म होने के प्वांइट के बारे में केवल ब्लाइंड मैन को ही पता होगा। इस रैली में चालक के साथ की सीट पर बैठा ब्लाइंड मैन अपनी भाषा में जो कुछ भी कहेगा या रास्ता बताएगा उसी के अनुसार ड्राइवर को कार चलानी होगी। कार को चलाते वक्त ब्लाइंड मैन अपनी ब्रेल भाषा में चालक को नेवीगेटर के रूप में इशारा करेगा। इस मौके पर प्रतियोगिता को जीतने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में गुप्ता ने बताया कि राउंड टेबल इंडिया के सदस्य बिजनेसमैन और प्रोफेशनल्ज है। संस्था द्वारा भारत में पिछले 15 वर्षों में 4500 से अधिक कमरों का निर्माण किया जा चुका है। इसी के तहत रैली को 20 से अधिक शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लुधियाना चैप्टर की चेयरपर्सन मलिका गुप्ता, एसीपी एरिया शिवानी गुप्ता, रवि, नरिंदर अग्रवाल, मन्नू भास्कर, जतिन चड्ढा, पुनीत गुप्ता शामिल हुए।