पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसपी ने 22 और केवीएम स्कूल ने 186 रन से जीता मैच

एनएसपी ने 22 और केवीएम स्कूल ने 186 रन से जीता मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - कोका कोला क्रिकेट कप इंटर स्कूल अंडर-16 टूर्नामेंट के तीसरे दिन एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वायज और ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल में करवाया गया। पहला मैच ननकाना साहिब और जीएमटी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल ने 36 ओवर में 10 विकेट गंवा कर 182 रन बनाए। जबकि जीएमटी स्कूल की टीम 42 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 160 रन ही बना पाई। ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल ने 22 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गवर्नमेंट कॉलेज के ग्राउंड में खेला गया। जिसमें केवीएम और पीएयू की टीम के बीच मैच हुआ। केवीएम स्कूल ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन बनाए। जबकि जवाब में पीएयू की टीम 29 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 99 रन ही बना पाई। केवीएम स्कूल ने 186 रन से मैच जीत लिया।