- Hindi News
- लड़की के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
लड़की के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
लुधियाना - मॉडल टाउन स्थित आरजी स्टोन अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने शानदार जीत हासिल की है। अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह जौली ने अपनी टीम के साथ मिलकर पटना की रहने वाली दलबीर कौर के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर सफल इलाज किया है। 19 साल की दिलबीर कौर काफी समय से पेट में ट्यूमर की शिकार थी।काफी समय से होम्योपैथिक इलाज करवाने के बाद भी ट्यूमर का आकार बढ़ता जा रहा था। कहीं भी इलाज संभव नहीं होने के बाद वे लुधियाना इलाज के लिए पहुंचे। इसके बाद डॉ. हरप्रीत सिंह जौली ने डॉ. संदीप सिंह के साथ मिल कर ऑपरेशन को सफल किया। आरजी स्टोन अस्पताल के डॉक्टर हरप्रीत सिहं जौली ने बताया कि मैंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा केस कभी नहीं देखा था। लेकिन खुशी है कि हम इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक करने में कामयाब रहे हैं। दस किलो का ये ट्यूमर डेढ़ फुट चौड़ा और एक फुट लंबा था। दलबीर कौर को अभी भी अस्पताल में रखा गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।