पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेशर हॉर्न बजे, ब्लैक फिल्म दिखे तो 0161 1073 पर शिकायत करें

प्रेशर हॉर्न बजे, ब्लैक फिल्म दिखे तो 0161-1073 पर शिकायत करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौतम मुकेश - लुधियाना
पुलिस के ट्रैफिक विंग के कंट्रोल नंबर 0161-1073 पर ट्रैफिक जाम की शिकायत देने के साथ-साथ जनता अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की शिकायत भी कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर सिर्फ 10 मिनट में ही कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर अधिकतर सड़कों पर जाम लगने के संबंध में ही शिकायतें मिल रही है। लेकिन अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत भी दर्ज की जाएगी। विभाग के अनुसार इस कंट्रोल नंबर पर हर रोज 100 से अधिक शिकायतें मिलती हैं। इन शिकायतों में अरोड़ा सिनेमा रोड, बस्ती जोधेवाल चौक, माता रानी चौक, चौड़ा बाजार व स्टेशन रोड पर जाम लगने की शिकायतें मिलती है।



इसकी करें शिकायत

> वाहन पर प्रेशर हॉर्न या सायरन लगाने की

> कारों पर काली फिल्में लगाने की

> बिना आज्ञा के वीआईपी नेम प्लेट लगाने की

> बिना आज्ञा के रेड लाइट, ब्लू लाइट लगाने की

> बिना वजह सड़क पर वाहन गलत पार्क करने की

> ट्रैफिक जाम की

ट्रैफिक विंग १० मिनट में करेगा कार्रवाई