- Hindi News
- जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए
जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए
लुधियाना - रामगढिय़ा एजुकेशन कौंसिल मिल्लरगंज लुधियाना के प्रधान रनजोत सिंह और जगतार सिंह की अगुवाई में चल रहे रामगढिय़ा को-एजुकेशन हाई स्कूल प्रताप नगर गली नंबर 1 में मैनेजमेंट द्वारा नर्सरी से दसवीं क्लास तक के जरूरतमंद गरीब बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल हरदीप कौर ने बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ इनको हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रधान रनजोत सिंह ने बताया की इस ग्लोबल युग में बच्चों को सभ्याचारक प्रोग्रामों के साथ जोड़ा जाएगा और स्कूल में समय समय पर विशेष समागम भी करवाए जाएंगे। मेजर सिंह, मोहन सिंह सभी अध्यापक मौजूद रहे।