13 फरवरी को निकाली जाएगी शोभायात्रा
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा द्वारा गुरु रविदास महाराज के 637वें प्रकाश पर्व को लेकर एक मीटिंग का आयोजन गुरु रविदास भवन बस्ती जोधेवाल में किया गया। जिसमें शहर की श्री गुरु रविदास जी, आंबेडकर वादी और अनेक दलित संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया और प्रकाश पर्व के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विचार किया। इस दौरान प्रबंधक सभा के प्रधान जिंदर पाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री गुरु रविदास का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। श्री गुरु रविदास भवन में 12 से 14 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की शोभायात्रा बस्ती चौक से निकाली जाएगी।14 फरवरी को प्रकाश पर्व के दिन श्री गुरु रविदास चौक बस्ती जोधेवाल में विशाल धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। जिस दौरान कई मशहूर धार्मिक गायक इस कार्यक्रम में पहुंचकर श्री गुरु रविदास जी का गुणगान करेंगे। इस मौके पर श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा के चेयरमैन मेजर सिंह, प्रधान जिंदरपाल, महासचिव नरेंदर राय बिट्टू, डॉ. रामजीत सूद, प्रचार सचिव मास्टर परमजीत, दिलबाग बंगा, दर्शन, सूबा राम लाखा, देवेंदर सांपला, गुरमीत मल्ल, डॉ. रोशन लाल राय आदि मौजूद थे।