पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - सराभा नगर स्थित सीटिजन भवन के पास तस्करी करने जा रहे स्कूटर सवार दो युवकों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक ग्राम स्मैक व रोटी रेप पेपर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बीआरएस नगर का परमजीत कुमार व सीवेंदर सिंह है। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद स्कूटर को लेकर भी जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर करनपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी सराभा नगर इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान सिटीजन भवन के पास स्कूटर सवार दोनों आरोपी युवकों को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक ग्राम स्मैक व रेप पेपर भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटर को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह खुद भी नशा करने के आदी है और इसकी तस्करी करते है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।