पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सब्सिडी समय पर न मिलने से किया प्रदर्शन

गैस सब्सिडी समय पर न मिलने से किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी और प्रीत नगर की महिलाओं ने गैस कम्पनियों द्वारा समय पर सब्सिडी न देने पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इस महंगाई में वह मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी तो कर दी गई है। लेकिन 1330 रुपए का सिलेंडर मिलने के बावजूद भी तीन-तीन महीने से उनकी सब्सिडी उनके बैंक में नहीं पहुंची। बैंक और गैस कंपनियों की सारी कागजी कार्यवाही कंप्लीट करने के बावजूद भी उन्हें सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। महिलाओं ने सरकार से मांग की कि सिलेंडर पहले वाले दामों पर ही मुहिया करवाए जाए। यहां रमनदीप कोर, गीता रानी, जीवना, मीरा रानी, प्राची, डोली, नसरीन मौजूद थी।