पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेड कांस्टेबल मोहम्मद सदीक को लिया प्रोडक्शन वॉरंट पर

हेड कांस्टेबल मोहम्मद सदीक को लिया प्रोडक्शन वॉरंट पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
मामला दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने के आरोप में वांटेड आरोपी हेड कांस्टेबल मोहम्मद सदीक को विजिलेंस की टीम ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी ने 24 जनवरी को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। 20 मई को की गई रेड के बाद आरोपी विजिलेंस विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी उस समय थाना डेहलों में तैनात था।
जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के बैंक खाते खंगालने पर पता चला कि उसके खाते में पिछले 20 महीनों लगातार वेतन के अलावा 49500 रुपये जमा करवा रहा था। इसके अलावा उसके घर की तलाशी के दौरान अन्य कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं।
सब इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार व एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी से कई मामलों को लेकर पूछताछ की जानी है। आरोपी की शिकायत मिलने पर जब टीम ने रेड की थी तो आरोपी मौके पर रिश्वत के तौर पर ली गई 75 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया था, जब कि उसके जेब से 25 हजार रुपए की राशि गिर गई थी। जो कि पुलिस ने मौके पर बरामद कर ली थी।